शारदा यूनिवर्सिटी की बस में घुसा कंटेनर, फिरोजाबाद हाईवे पर हुआ हादसा; एक छात्रा घायल

टूंडला। आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सोमवार को पार्सल कंटेनर डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर सामने से आ रही शारदा यूनिवर्सिटी की बस से टकरा गया। जिससे एक छात्रा घायल हो गई।

वहीं, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण सर्विस रोड पर आधा घंटे जाम लगा रहा। सुबह साढ़े सात बजे एक कंटेनर पार्सल लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आ गई।

जिससे कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर फिरोजाबाद की ओर से आ रही यूनिवर्सिटी की बस से टकरा गया। बस में 30 छात्र-छात्राएं थे। हादसे में एक छात्रा घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने घायल छात्रा को फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर और बाकी छात्र-छात्राओं को दूसरे वाहन से आगरा भेज दिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर का चालक और क्लीनर दोनों भाग गए।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कंटेनर चालक को झपकी आने की वजह से दुर्घटना हुई है। चालक की तलाश की जा रही है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top