कुशीनगर में ससुराल आए जीजा ने पहले साली फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

कुशीनगर। ससुराल आए जीजा ने प्रेम प्रसंग में बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे बजे साली की गोलीमार कर हत्या करने के बाद खुद भी अपने सिर में गोली मार लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना को बंद कमरे में अंजाम दिया।

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार सहित मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची तमकुहीराज थाना पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने कमरे का लॉक तोड़ शव को कब्जे में लिया।

बसडिला बुर्जुग निवासी शंभू प्रजापति का 27 वर्षीय दामाद बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के ग्राम धर्मचक निवासी जितेंद्र प्रजापति मंगलवार को सांयकाल सात बजे ससुराल आया। उसका विवाह 11 माह पूर्व हुआ था। रात में भोजन करने के बाद सो गया। सुबह नाश्ते के बाद अपनी 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को अपने कमरे में बुलाया।

कुछ देर बाद आपस में बातचीत के बाद कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद साली को गोलीमार कर हत्या कर दी और खुद अपने सिर में गोलीमार कर जान दे दिया।

ससुर शंभू प्रजापति ने बताया कि गोली चलाने की आवाज सुनकर मैं गया तो कमरा बंद मिला। आसपास के लोग भी मौकेपर पंहुच गए। कमरे की खिड़की अंदर का दृश्य देखने के बाद सनसनी फैल गई।

तमकुहीराज थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय टीम के साथ पंहुचे। घटनास्थल एसडीएम तमकुहीराज आंकाक्षा मिश्रा भी पहुंची। कमरे के दरवाजे का लाक खोला गया। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच कर, कारवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top