गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना देना पड़ेगा Toll? कार और बस के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी

मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के पहले चरण (मेरठ से बदायूं तक) का सफर अब सशुल्क होने जा रहा है। 29 अप्रैल को हुए उद्घाटन के बाद सरकार ने 14 मई तक मुफ्त यात्रा की छूट दी थी, लेकिन संचालन कंपनी IRB इंफ्रा ने अब 16 मई की मध्यरात्रि से टोल टैक्स वसूलने का फैसला किया है।

रोजाना गुजर रहे 18 हजार वाहन

एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव उम्मीद से कहीं ज्यादा देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 मई: 18,600 वाहन, 12 मई: 17,800 वाहन, 13 मई: 16,300 वाहन औसतन 18,000 वाहन प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें 20% हिस्सेदारी भारी मालवाहक ट्रकों की है, जिसे आर्थिक दृष्टिकोण से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

रेस्ट एरिया में सुविधाएं शुरू

एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए अब जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अमरोहा और संभल के पास बने रेस्ट एरिया में निम्नलिखित सेवाएं शुरू हो चुकी हैं:

  1. खान-पान: फूड कोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं।
  2. ईंधन: पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई है।
  3. EV चार्जिंग: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट चालू हैं।
  4. स्वच्छता: आधुनिक शौचालय ब्लॉक की सुविधा उपलब्ध है।
  5. अपकमिंग: अगले 4 से 6 दिनों के भीतर दोनों रेस्ट एरिया पर CNG भी मिलने लगेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top