गुरुग्राम का बंधवाड़ी टोल प्लाजा 2 जुलाई से होगा बंद, लोक निर्माण विभाग ने दी जानकारी

गुरुग्राम। गांव बंधवाड़ी में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा का संचालन दो जुलाई के बाद बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बंधवाड़ी में आयोजित महापंचायत में दी। म

हापंचायत का आयोजन बंधवाड़ी टोल प्लाजा, पाली क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर स्थित पाखल टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर किया गया था। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नोएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

महापंचायत की अध्यक्षता समाजसेवी सतबीर पहलवान ने की

महापंचायत की अध्यक्षता समाजसेवी सतबीर पहलवान ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महापंचायत के आयोजक रोहताश चौधरी ने किया। महापंचायत के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल और टोल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने टोल प्लाजा को समाप्त करने संबंधी ज्ञापन महापंचायत समिति से प्राप्त किया। एसडीओ ने मंच से आश्वासन दिया कि दो जुलाई के बाद बंधवाड़ी और नुनेरा पाखल टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर किसान यूनियन भगत सिंह के पदाधिकारी नवीन भाटी के नेतृत्व में पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

इस अवसर पर मनोज बंधवाड़ी, महेश घोड़ारोप, दीपक दायमा (पार्षद), अनिल शर्मा (पार्षद), भोले गुर्जर (पार्षद), सूरज चंदीला, रामकुमार भड़ाना, प्रेम कृष्ण पप्पी, अनिल नेताजी, ब्रजपाल अधाना, बिजेंद्र सिंह फौजी (सरपंच), तरुण राघव, बिजेन्द्र पाल मावी, उमेश कौशिक, जितेन्द्र भड़ाना आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top