
(मानेसर) गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम द्वारा गढ़ी से बसई सड़क का निर्माण सीमेंट कंक्रीट (सीसी) ब्लाक लगाकर किया जाएगा। इसका शिलान्यास पार्षद जुगमिंद्र ने बुधवार को किया। इस सड़क का निर्माण कार्य परीना कोबान सोसायटी के निकट स्थित जीएमडीए रोड तक कराया जाएगा।
इसके आगे की सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत सीसी ब्लाक सड़क निर्माण कार्य पर लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।
सड़क के दोनों ओर फुटपाथ, जल निकासी हेतु नाला (ड्रेन) तथा विभिन्न सेवाओं के प्रबंधन के लिए यूटिलिटी डक्ट के निर्माण पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस दौरान पार्षद जुगमिंद्र ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान जेई साहिल सांगवान, सोनू, चेतन, राकेश, सुरेश, महेंद्र, जीतेन्द्र यादव व आयुष बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।

