Dharmadam Assembly Election Result 2026 | केरल की धर्मदम विधानसभा सीट पर 2026 चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, यहां मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैट्रिक जीत के लिए मैदान में हैं।

केरल विधानसभा चुनाव। Dharmadam Assembly Election Result 2026 |
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/धर्मदम (केरल)। Dharmadam Assembly Election Result 2026| केरल विधानसभा चुनाव 2026 के हाई-प्रोफाइल मुकाबले का निर्णायक दिन आज आ गया है। केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं।
9 अप्रैल 2026 को इन सीटों पर हुए मतदान के बाद, आज 4 मई सुबह 8 बजे से धर्मदम सीट के लिए मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है।
इस सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री और एलडीएफ (LDF) के कद्दावर नेता पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Dharmadam Seat Result) अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं। उनके खिलाफ यूडीएफ (UDF) की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी वी.पी. अब्दुल रशीद और एनडीए (NDA) की ओर से भाजपा के के. रंजीत चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में इस सीट को एलडीएफ का अभेद्य किला माना जाता है। ये हॉट सीट के अंतर्गत आता है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार ने इस बार के त्रिकोणीय मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
हॉट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला-
LDF ( CPI (M))- CM पिनाराई विजयन
UDF (Congress)- वी.पी. अब्दुल रशीद
NDA ( BJP)- के. रंजीत
कौन आगे कौन पीछे? (Dharmadam Assembly Election Result 2026)
सुबह 10.00 बजे तक का अपडेट-
कांग्रेस के अब्दुल रशीद: 12061 (+ 2523)
CPM के सीएम पिनाराई विजयन: 9538 (-2523)
सुबह 9.30 बजे तक का अपडेट-
कांग्रेस के अब्दुल रशीद: 5741 (+ 733)
CPM के सीएम पिनाराई विजयन: 5008 ( -733)

