अमरोहा: नलकूप पर सिंचाई करते समय किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मची चीत्कार

हसनपुर(अमरोहा)। नलकूप पर फसल की सिंचाई करने पहुंचे किसान की स्टार्टर छूने पर करंट लगने से मृत्यु हो गई। गृहस्वामी की मृत्यु से परिवार में चीत्कार मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

नलकूप पर सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मृत्यु

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली निवासी हरीराज सिंह 40 वर्ष रविवार देर रात अपने नलकूप पर फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। उन्होंने नलकूप चलाने के लिए जैसे ही स्टार्टर को छुआ करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर तक गंभीर हालत में वह नलकूप पर ही पड़े रहे। नलकूप चलाकर वापस घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसरौली गांव का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

स्वजन खेत पर पहुंचे तो हरिराज गंभीर हालत में करंट से झुलसे हुए बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें हसनपुर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देखकर मृत घोषित कर दिया। किसान ने अपने पीछे पत्नी चंद्र कौर के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ी है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नलकूप चलाते समय करंट लगने से किसान की मृत्यु हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top