Thrissur Election Result 2026: त्रिशूर में 10 राउंड की गिनती में कांग्रेस के राज पल्लन आगे, मतगणना जारी

नई दिल्ली/त्रिशूर। Thrissur Assembly Election Result 2026 | केरल की सांस्कृतिक राजधानी त्रिशूर में आज सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है।

9 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद आज यह साफ हो जाएगा कि इस ‘त्रिकोणीय युद्ध’ का विजेता कौन है?

इस सीट पर मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल है, जहां भाजपा (NDA) की ओर से पद्मजा वेणुगोपाल मैदान में हैं, जो यहां कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगा चुकी हैं।

उन्हें कांग्रेस (UDF) के राजन पल्लन और एलडीएफ (LDF) के एलेनकोड लीलाकृष्णन से कड़ी चुनौती मिल रही है। त्रिशूर की जनता ने धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों के बीच किस पर भरोसा जताया है, इसके रुझान अब से कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे।

कौन आगे कौन पीछे? (Thrissur Assembly Election Result 2026)

सुबह 11.40 बजे तक अपडेट-

कांग्रेस के राजन पल्लन: 37186 (+ 16503)
सीपीएम के एलेनकोड लीलाकृष्णनन : 20683 ( -16503)
बीजेपी की पद्मा वेणुगोपाल: 20575 ( -16611)

सुबह 11.10 बजे तक अपडेट-

कांग्रेस के राजन पल्लन: 27427 (+ 9878)
बीजेपी की पद्मा वेणुगोपाल: 17549 ( -9878)

सुबह 10.30 बजे तक अपडेट-

कांग्रेस के राजन पल्लन: 18701 (+ 4870)
बीजेपी की पद्मा वेणुगोपाल: 13831 ( -4870)

सुबह 10.00 बजे तक अपडेट-

चार राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के राजन पल्लन 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी की पद्मजा वेणुगोपाल उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

सुबह 9.20 बजे तक अपडेट-

कांग्रेस के राजन पल्लन 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एम) के एलेनकोड लीलाकृष्णन और बीजेपी की पद्मजा पीछे चल रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top