Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग 

बुलंदशहर। लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सोमवार को भाकियू महाशक्ति कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शिकारपुर बाइपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

गेट पर धरना-प्रदर्शन कर काली नदी की साफ-सफाई, लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास सर्किल रेट बढ़ाने आदि मांगों को लेकर हुंकार भरी। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सड़क पर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता शिकारपुर बाइपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए डीएवी तिराहे, लल्लाबाबू रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के सड़क पर उतरने से जाम के कारण राहगीरों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

गंदगी से अटी पड़ी है काली नदी 

कलक्ट्रेट गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले से होकर बह रही काली नदी गंदगी से अटी है। केमिकल आदि की वजह से इसका पानी जहरीला हो गया है। बरसात के समय आसपास के गांवों के खेतों में काली नदी का पानी भर जाता है। इससे प्रतिवर्ष किसानों की हजारों बीघा फसल खराब हो जाती है। साथ ही समीपवर्ती गांवों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है।

सर्किल रेट बढ़ाए जाएं 

कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इसके आसपास के गांवों के किसानों की सहमति से यूपीडा जमीनों का बैनामा भी करा रहा है, लेकिन सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इन्हें तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। 

स्मार्ट प्री-पेड मीटरों की बजाय अब पोस्टपेड मीटर तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन स्मार्ट प्री-पेड मीटर से बिजली खपत के बढ़े हुए बिलों को माफ नहीं किया गया है। इसलिए यह बढ़े हुए बिजली बिल माफ किए जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top