NEET एग्जाम के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई रोक, मैसेज एडिट फीचर इस डेट तक बंद

 नई दिल्ली। नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा को ध्यान में रखकर टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए अस्थाई रोक लगा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से एक निर्देश जारी कर 22 जून, 2026 तक टेलीग्राम पर रोक लगाई गई है।

केंद्र सरकार के इस फैसले का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने भी पूरी तरह से स्वागत किया है। बता दें, यह कदम नीट परीक्षा को सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। 

मैसेज एडिट सुविधा इस डेट तक बंद

टेलीग्राम पर अस्थाई रोक प्रौधोगिकी अधिनियन 2000 की धारा 69A के तहत लगाई गई है। अस्थाई रोक 22 जून, 2026 तक जारी रहेगी। इसके अलावा, 30 जून, 2026 तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट की सुविधा भी बंद रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा में होने वाले दुरुपयोग को रोकना है।

क्यों लगी टेलीग्राम पर अस्थाई रोक

केंद्र सरकार के इस कदम के बाद एनटीए ने कहा कि कुछ वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सोशल मीडिया और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिये छात्रों तक गलत सूचनाओं और परीक्षा सामग्री का प्रसार किया जाता था। एनटीए ने आगे कहा कि इससे छात्रों तक गलत अफवाहों एवं प्रश्नपत्रों से जुड़ी सुचनाओं के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 22 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top