
नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में सोमवार को सीबीआई ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम शिवराज मोटेगांवकर है। सीबीआई मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, शिवराज को शाम 4 बजे दिल्ली के विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई जल्द ही इस गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि करने वाली है। यह गिरफ्तारी NEET-UG 2024 परीक्षा में हुई कथित पेपर लीक और बड़े फर्जीवाड़े की जांच का हिस्सा है। सीबीआई पूरे गैंग का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रही है, जिससे देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

