News

‘हम तो आधे मरे हुए हैं…’, वसंतकुंज थार हिट एंड रन में बेटे को खाेने वाले माता-पिता ने PM से मांगा इंसाफ

गुरुग्राम। दिल्ली के वसंतकुंज में 25 जून को थार की टक्कर से गुरुग्राम के युवक सार्थक की मौत के पांच दिन बाद अब फिर से उनके माता-पिता के करुण कंद्रन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है।

इसमें वह सरकार से बेटे की मौत पर इंसाफ की भीख मांगते दिख रहे हैं। वह रो रहे हैं और चीख-चीख कर कह रहे हैं कि बेटे की मौत से वह भी आधे मरे हुए हैं। इंसाफ के लिए वह घर और गहने तक बेच देंगे।

अचानक मोड़ी थार, मारी टक्कर 

पिता सुरेंद्र मट्टू ने वीडियो में कहा कि उनका इकलौता बेटा बाइक से काम पर जा रहा था, तभी दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज में एक तेज रफ्तार थार ने अचानक मोड़ लिया और उसे टक्कर मार दी।

सार्थक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा, जबकि थार उसे मरने के लिए छोड़कर भाग गई। जांच में पता चला कि थार बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और बिहार के मूल निवासी सागर साहा को लीज पर दी गई थी, जो उस कंपनी में काम करता था।

50 घंटे बाद लिए ब्लड सैंपल 

सागर का दोस्त अपूर्व सिंह थार चला रहा था, जबकि वह खुद पैसेंजर सीट पर था। दोनाें को पुलिस ने पकड़ लिया था। पिता ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों के ब्लड सैंपल घटना के 50 घंटे बाद लिए गए, क्या तब तक अल्कोहल की मात्रा जांच में आ सकती थी। उनके बेटे के हत्यारे आजाद घूम रहे हैं, जबकि वे दुख से आधे मरे हुए हैं। उन्हें नहीं पता पुलिस विभाग क्या कर रहा है।

उन्होंने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक्र हर किसी से अपील करते हुए न्याय की भीख मांगी। वह छाती पीटते हुए चिल्लाते हैं।

न्याय की लड़ाई में जो करना पड़े करेंगे

सुरेंद्र ने कहा कि वह न्याय की इस लड़ाई में जो भी करना पड़ेगा करेंगे। वह पत्नी के गहने और घर भी बेच देंगे। सुरेंद्र ने कहा कि वे कश्मीरी पंडित हैं, उनका घर जला दिया गया था और उनके माता-पिता की मौत हो गई।

और अब मेरे इकलौते बच्चे को सगाई पार्टी से लौट रहे दो शराबियों ने कुचल दिया। हमें कुछ क्यों नहीं बताया जा रहा। क्या न्याय सिर्फ अमीरों के लिए है। हमारे लिए नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top