दरिया बनीं सड़कें… गुरुग्राम में झमाझम बारिश से जलभराव; सुबह-सुबह बढ़ी लोगों की मुश्किलें

 गुरुग्राम। शनिवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई वर्षा से गुरुग्राम के मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से हो रही वर्षा के कारण पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, सुबह सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी से राहत मिली। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

गर्मी और उमस से राहत

सुबह वर्षा शुरू होने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर वर्षा की रफ्तार तेज रही। वर्षा के कारण सुबह के समय गर्मी और उमस कम रही। मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों के दौरान गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वर्षा होने से तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि, वर्षा रुकने के बाद उमस बढ़ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top