दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाई अलर्ट, CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा; फिर से ट्रैफिक जाम

गुरुग्राम। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था दूसरे दिन भी कड़ी रखी गई है। पुलिस ने सोमवार सुबह से ही बार्डर पर वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी थी, जो मंगलवार को भी जारी रही।

प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सीजेपी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने बार्डर पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। सिरहौल, आयानगर, डूंडाहेड़ा और अन्य प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग कर हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है।

संदिग्ध वाहनों और लोगों पर रखी जा रही नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। जांच के कारण सुबह और दोपहर के समय बार्डर पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही और लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें असुविधा न हो। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर बार्डर पर पुलिस की तैनाती अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top