
सरायकेला। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के बंधुगोड़ा में पुलिस ने इम्तियाज खान के किरायदार महाराजा अली के कमरे में छापामारी कर साढ़े सोलह लाख मूल्य के 679 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है।
ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री महाराजा अली अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर कर रहा था। इम्तियाज खान के मकान को किराए में लेकर ड्रग पेडलर महाराजा अली द्वारा ब्राऊन शुगर का कारोबार कर रहा था उक्त बातें संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को कही।
उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े ड्रग पेडलर सीनी के कमलपुर निवासी महाराजा अली, बंधुगोड़ा निवासी असगर अली, मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर निवासी शबरम परवीन को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से सफेद रंग के छोटा छोटा कागज के पुड़िया में 599 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन 53.50 ग्राम, लाल रंग के कागज के 80 पुड़िया में 11.60 ग्राम, सफेद रंग के चार पारदर्शी प्लास्टिक के पाउच में 17.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि कुल 679 पुड़िया में 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इसके साथ ही ब्राउन शुगर को वजन करने के लिए रखे गए इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, बुलेट मोटरसाइकिल, हीरो स्पेलेंडर मोटरसाइकिल, दो एंड्राइड फोन व दो की पेड मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त किया है।
महाराजा अली के खिलाफ मानगो, साकची व आरआईटी थाना में तीन अलग अलग अपराधिक मामले पूर्व में दर्ज हैं। छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द बिन्हा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिता सोरेन, खुर्शीद आलम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

