Prateek Yadav Death LIVE: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली/लखनऊ। Prateek Yadav Death News Updates LIVE | समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक दुखद समाचार सामने आया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया।

उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। KGMU में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल ने किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top