THAR सवारों की गुंडागर्दी, गुरुग्राम में टेंपो ड्राइवर से मारपीट कर लूटे रुपये; CCTV कैमरे कैद हुई वारदात

गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के घाटा रेड लाइट के पास दिल्ली नंबर की थार गाड़ी सवार दो लोगाें द्वारा गुंडागर्दी किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने एक टेंपो चालक से मारपीट की और उससे सात हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मूल रूप से बदायूं जिले के सागर सराय गांव निवासी मान सिंह यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बादशाहपुर में किराये से रहते हैं और सेक्टर-67 स्थित मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं।

टेंपो को ओवरटेक कर रोक लिया

सोमवार दोपहर जब वह मंडी से अपना टेंपो लेकर घर जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में घाटा रेड लाइट के पास पीछे से डीएल3सीडी8145 नंबर की एक थार गाड़ी आ गई। थार में दो लोग सवार थे। उन्होंने पहले काफी देर तक हार्न बजाया। इसके बाद टेंपो को ओवरटेक कर रोक लिया।

धमकी देते हुए फरार हो गए

आरोप है कि थारी गाड़ी से उतरे दोनों लोगों ने टेंपो चालक को बाहर निकाल लिया और मारपीट कर उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को दी शिकायत में थार गाड़ी की फोटो भी दी है।

पीड़ित ने बताया कि मारपीट और रुपये निकालने की घटना रोड किनारे एक ठेके के कैमरे भी रिकार्ड हुई है। उन्होंने पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top